How to Apply Online PDS Jharkhand Ration Card 2020
यहाँ हम झारखण्ड राशन कार्ड के बारें में पूरी जानकारी देने वाला हूँ और PDS Jharkhand से सम्बन्धित जिनती भी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया है वो सारें हम इस पोस्ट में चर्चा करेंगे ?
इस पोस्ट को पूरा पढने के बाद आपको यह पता चल जायेगा की झारखण्ड सरकार झारखण्ड वासियों के लिए कितना राशन और उससे जुडी सुविधाएँ क्या-क्या दे रही है | साधारण रूप से देख जाए तो झारखण्ड सरकार चावल, गेंहू, मिट्टी तेल, चीनी, नमक और दाल का वितरण करती है | इस पोस्ट को लिखने का मकसद यह है की PDS Jharkhand Ration के बारें में आप भलीभांति जानकारी प्राप्त कर सकें |
क्या आपको पता है की झारखण्ड सरकार ने अब तक कितने Ration Card जारी कर चूका है और कितने परिवारों को राशन देती है ? क्या आपको पता है की कितने आधार नंबर और मोबाइल पंजीकृत है ? क्या आपको पता है की अबतक कितने लेनदेन हो चूका है? क्या आपको पता है की पुरे झारखण्ड में कितने डीलर और डिपोट है ?
क्या आपको पता है की सरकार ने कितने HHT मशीन डीलरों को वितरित कर चुकी है, नहीं पता है तो आप इस पोस्ट में बने रहे मैं आपके साथ सब कुछ शेयर करूँगा |
निचे कुछ अनुक्रम का लिस्ट दिख रहा होगा जिससे आपको पता चल जाएगा की हम आपको क्या-क्या बताने वालें हैं |
अनुक्रम
Ration Card के प्रकार एवं उससे सम्बंधित जानकारी
सबसे पहले मै आपको बता दूँ की Jharkhand Ration Card के तीन प्रकार होतें है |
- PH- (Priority House) ग्रामीण भाषा में इसे लाल कार्ड भी बोला जाता है |
- AAY- (Antyodaya) ग्रामीण भाषा में इसे पीला कार्ड भी बोला जाता है |
- White कार्ड- जो लोग PH और AAY के अंतर्गत नहीं आतें है वो लोग इस कार्ड को बनातें है |
PDS Jharkhand की अन्य जानकारियाँ
- कुल 57,17,989 राशन कार्ड जारी हो चुकें है और इसमें 2,635,2,123 लोगों को राशन मिलता है|
निचे दिए ग्राफ के मध्यम से देख सकतें है की झारखण्ड के कौन से जिले में कितने राशन कार्ड जारी हुवें है |
- कुल 1,97,71,527 लोगों का आधार पंजीकृत किया गया है |
- कुल 33,65,380 मोबाइल नम्बर अपडेट किया गया है |
- पुरे झारखण्ड में 25,452 डीलर मौजूद है,जो की सारे कार्डधारियों को राशन वितरण करता है | और उन्हें राशन बाटने के कुल 24,165 HHT मशीन दिया गया है |
- कुल 256 डिपोट पुरे झारखण्ड में है जहाँ से सारे डीलरों को अनाज दिया जाता है |
राशन कार्ड कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?
जैसा की आपको मैंने पहले ही बता दियें है की PDS Jharkhand Ration Card के तीन प्रकार होतें है – PH, AAY and White.
राशन कार्ड आवेदन करने से पहले हमें पता होना चाहिए की हम कौन से कार्ड के श्रेणी में आतें है, तो अब हम आपको बतातें हैं की PH, AAY and White कार्ड कौन-कौन लाभुक आतें है |
PH कार्ड – इस कार्ड को वैसे लाभुक आवेदन करेंगे जो निम्नलिखित श्रेणी में आतें हों |
- वैसे व्यक्ति जिनके पास चार पहिया वाहन, दो रूम का पक्का मकान और फ्रिज न हो
- वैसे व्यक्ति जो OBC के श्रेणी में आतें हो , वो व्यक्ति इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकतें हैं |
- इस कार्ड में प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मिलता है एवं चीनी, नमक और दाल भी मिलता है |
AAY कार्ड – इस कार्ड को वैसे लाभुक आवेदन करेंगे जो निम्नलिखित श्रेणी में आतें हों |
- जिनकी आयु 60 वर्ष से ज्यादा हो, लेकिन कोई भी सरकारी नौकरी की पेंशन न लेता हो |
- वैसे व्यक्ति जो SC/ST के श्रेणी में आतें हों |
- वैसे महिलायें जो विधवा हो |
- वैसे व्यक्ति जो विकलांग हो |
- इस कार्ड में 35 किलो अनाज मिलता है, चाहे इसमें 1 व्यक्ति रहे या उससे अधिक एवं चीनी, नमक और दाल भी मिलता है |
White कार्ड – इस कार्ड को वैसे लाभुक आवेदन करेंगे जो निम्नलिखित श्रेणी में आतें हों |
- वैसे व्यक्ति जो PH और AAY के श्रेणी में न आतें हो वे इस कार्ड के लिए आवेदन कर सकतें हैं |
- जैसे की सरकारी नौकरी वाले |
- इस कार्ड में सिर्फ केरोसिन तेल दिया जाता है |
नया राशन कार्ड कैसे आवेदन करें ? Apply New Ration Card
अब हम आपको बताएँगे की कैसे आप राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है | PDS Jharkhand राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आपके पास इन दस्तावेज एवं अन्य जानकारियाँ होना बहुत जरुरी है |
- घर के परिवार में एक सदस्य मुखिया (महिला या पुरुष) होंगे जिनका Aadhar Card चाहिए |
- इसके अलावे जितने भी व्यक्ति कार्ड में रहेंगे सबका Aadhar Card होना जरुरी है |
- एक Mobile No. जिस पर OTP आएगा |
- नजदीकी डीलर का नाम जहाँ से आप राशन लेंगे |
नया राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आपको PDS Jharkhand के Official वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक ये है – https://pds.jharkhand.gov.in/secc_cardholders/ercmsProcess इस लिंक पे जाने के बाद आपको वहाँ दिए गए सारे निर्देश को Step by Step फॉलो करना होगा और आपका नया राशन कार्ड का आवेदन हो जाएगा |
जब आप लिंक को क्लिक करेंगे तो आपको निचे दिए गए इमेज की तरह दिखाई देगा |
यहाँ से आपको Proceed के बटन को क्लिक करके आगे की प्रकिया पूरा करना होगा उसके बाद आपका PDS Jharkhand का राशन कार्ड आपके हाथ में होगा |
राशन कार्ड सम्बंधित शिकायत कैसे करें ? Online Complaint
अगर आप PDS Jharkhand राशन कार्ड से सम्बंधित कोई पूछताछ या शिकायत करना चाहतें है तो निचे दिए गए नम्बरों पर संपर्क करें या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें |
Contact No. : 1800-212-5512, 0651-712-2723, 0896-958-3111
Online शिकायत के दिए गए लिंक का उपयोग करें – http://pgms.dfcajharkhand.in/
Conclusion: तो आशा रखता हूँ की हमारे द्वारा बताये गए इस जानकारी से आपको काफी फयदा हुआ होगा |